सही दिशा राइट डायरेक्शन” दो दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम 9 व 10 फरवरी को

Update: 2026-02-06 13:20 GMT

उदयपुर,। युवाओं को नशे और भटकाव से दूर कर सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से “सही दिशा (राइट डायरेक्शन)” नामक दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 9 एवं 10 फरवरी को सायं 4 से 6 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्या भवन ऑडिटोरियम, दीवाली रोड, उदयपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक मनोज राजपुरोहित ने बताया कि दो दिवसीय संवाद में शिक्षा, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, गलत दिशा में जा रहे युवाओं को सही मार्ग से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की जाएगी। 10 फरवरी को राज्यपाल महोदय गुजरात एवं महाराष्ट्र आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर आएंगे।

कार्यक्रम में उदयपुर के 350 से अधिक युवा सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। बीते चार वर्षों से समाज में उभर रहे महत्वपूर्ण विषयों पर इस मंच के माध्यम से संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे युवाओं को सकारात्मक सोच और सही दिशा मिले।

Similar News