दिव्यांग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

Update: 2026-03-11 13:10 GMT

 

उदयपुर, । राजस्थान सरकार में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को 30 जून 2016 से पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने की मुख्यमंत्री की घोषणा का दिव्यांग कर्मचारियों ने  स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

राजस्थान दिव्यांग उत्थान समिति की ओर से बुधवार को सूचना केंद्र परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष दयानंद स्वर्णकार सहित पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के इस संवेदनशील निर्णय दिव्यांग समाज को सम्मान और समान अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। श्री स्वर्णकार ने बताया कि दिव्यांग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कार्मिक विभाग से इस संबंध में शीघ्र परिपत्र जारी कराने, समान अवसर नीति-2025 की सभी विभागों में सख्ती से पालना सुनिश्चित करने, राजस्थान के दिव्यांग कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान दिव्यांग भत्ता प्रदान करने, पदोन्नति के अनुभव में 50 प्रतिशत छूट देने, बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाने तथा जोधपुर डिस्कॉम में 4 प्रतिशत पदोन्नति आरक्षण लागू करने की मांग की गई।

इस अवसर पर संजय पानेरी, जयप्रकाश दरक, विनोद कोठारी, प्रकाश मेनारिया, मुरली सरवा, दीपक दीक्षित, शिवदान देवलिया, गोपाल शारिक, अशोक मेघवाल, राकेश स्वामी, मनोज पुनिया, दीपक सुवालका, हर्षित शुक्ला एवं किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Similar News