आईआईटी-जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राओं को मिलेगा लाभ

Update: 2025-10-27 19:10 GMT

उदयपुर, । जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर स्थित शिक्षा कौशल प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग सेंटर, जनजाति भवन में जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिए बड़ा अवसर प्रदान किया गया है। आईआईटी-जेईई/नीट 2026 एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली जनजाति वर्ग की छात्राओं को अब जयपुर में निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी।

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि यह सुविधा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी, जो जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं और किराये पर कमरा लेकर रहने में असमर्थ हैं। इसके लिए पात्र छात्राएं 28 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Similar News