श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गूंज उठी लेकसिटी

Update: 2025-04-10 10:04 GMT
श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गूंज उठी लेकसिटी
  • whatsapp icon

उदयपुर । सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में जैन समाज के 24वें तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 262४वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं दूपहिया विशाल वाहन रैली का आयोजन गुरुवार को धूमधाम से हुआ। जैसे ही शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई भगवान महावीर स्वामी के जयकारें से पुरा नगर निगम प्रांगण गुंज उठा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर के सिद्धान्तों एवं कतृव्यों पर विभिन्न संगठनों द्वारा बनाई गई 15 झांकियां रही। शोभायात्रा में अहिंसा का संदेश देते हुए पैदल चलते हुए एकता का संदेश देते हुए जैन समाज के अनैकों संगठन शामिल हुए। युवक-यवुतियों द्वारा 1855 से अधिक दुपहिया भव्य वाहन रैली निकाली गई जो अपने आप में नया इतिहास रचने वाली थी। शोभायात्रा में सभी पुरूष श्वेत परिधान एवं महिलाएं चुदड़ में तीन-तीन की कतार में भगवान के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 10 अप्रेल गुरुवार को प्रात: 8.30 बजे नगर निगम प्रांगण से महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की भव्य शोभायात्रा समाज सेवी एवं भारतवर्षीय 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के द्वारा झंडारोहण से प्रारंभ हुई। ध्वजारोहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों को मेवाड़ परम्परा अनुसार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

फत्तावत ने बताया कि शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ हुई जो सूरजपोल, बापूबाजार, मंडी की नाल, भड़भूजा घाटी, घंटाघर, मोती चौहट्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए पुन: नगर निगम प्रांगण में पहुंची। जैसे जैसे 1855 से अधिक दुपहिया वाहनों पर युवा तरूणाई दोनों हाथों में जैन ध्वज लिए शोभायात्रा में आगे बढ़े भगवान महावीर स्वामी के जयकारे एवं जैन धर्म के तीर्थंकरों के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को महावीरमय बना दिया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हाथी, 11 घोड़े, 11 बैण्ड, 41 स्केटिंग वाले बच्चें, 1008 दुपहिया वाहन, 21 झांकियां, रथ, सप्त किरण रथ आदि मुख्य होंगे। शोभायात्रा में हजारों जैन धर्मावलम्बी पुरुष श्वेत परिधान एवं महिला चुन्दड़ी में अपनी अगल छटा बिखेर रहे थे। शोभायात्रा के मार्ग में 108 स्वागत द्वार एवं 31 से अधिक स्थानों पर प्रभावना के काउंटर लगे। सबसे पीछे सफाई रथ भी व्यवस्था की दृष्टि से चलता रहा जो मार्ग में प्रभावना के बाद बिखरा कचरा साफ करते चल रहा था। शोभायात्रा के समापन पर नगर निगम प्रांगण में श्री खण्डेलवाल दिगम्बर जैन संस्थान चित्रकुट नगर की ओर से शीतल ठण्डाई और केआरई अरिहंत ग्रुप के निदेशक आदिश खोड़निया परिवार की ओर से प्रभावना वितरित की गई।

शोभायात्रा के संयोजक सुधीर चित्तौड़ा ने बताया कि शोभायात्रा का संचालन जैन जागृति सेन्टर उदयपुर द्वारा किया गया। शोभायात्रा के प्रारम्भ में एक एस्कॉर्ट जीप जो रूट क्लीयर करते हुए चल रही थी जिसमें चार बच्चे मिलिट्री ड्रेस मेें देशभक्ति का संदेश दे रहे थे। उसके बाद 1855 से अधिक दूपहिया वाहन पर हजारों युवा तरूणाई हाथों में जैन ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए तो मानो उदयपुर की सडक़ों पर महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के गुणगान से महक उठी। उसके बाद दो गजराज, 11 घोड़ों पर सवार केसरियां सांफा पहने युवतियां चल रही थी। उसके पश्चता खुली जीप में जैन प्रतीक, जैन भजनों से स्वर लहरियां बिखेरता बैंण्ड, पावा पुरी रथ, सप्तकिरण रथ, चल रहा था। इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर बनाई गई 18 झांकियां, उसके बाद विभिन्न विद्यालय के बच्चे, झांकियां व बैंड, उसके बाद सप्त किरण रथ चला। उसके बाद जैन समाज के विभिन्न समाज व संगठनों के हजारों श्रावक-श्राविकाएं, उनकी झांकियां और समाज के बैंण्ड चले।

जेजेसी के अध्यक्ष अरूण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा व महामंत्री ललित कोठारी ने बताया कि जैन जागृति सेन्टर के 150 से अधिक कार्यकर्ता शोभायात्रा का संचालन कर रहे थे। शोभायात्रा में 41 स्केटिंग करते बच्चों ने देश भक्ति व जैन गीतों पर मार्ग में जगह-जगह स्केटिंग के साथ नृत्य प्रस्तुत किया जो उदयपुर के इतिहास में पहली बार हुआ।

- वाहन रैली में शामिल हुए 1855 से अधिक दूपहिया वाहन :-

भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी, युथ विंग के महामंत्री आयुष वक्तावत एवं गल्र्स विगं की अध्यक्षा तनिष्का दोशी ने बताया कि श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज के युवा साथियों की ओर से विशाल दूपहिया वाहन रैली निकाली जिसमें 1855 से अधिक दूपहिया वाहनों पर युवा तरूणाई दोनों हाथों में जैन ध्वज लिए शोभायात्रा में आगे बढ़ते हुए भगवान महावीर स्वामी के जयकारे एवं जैन धर्म के तीर्थंकरों के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। वाहन रैली में सम्मिलित सभी युवक-युवतियां सफेद परिधान में तथा केसरिया उपरणा व हाथ का बैंड पहने शोभायात्रा में शामिल हुए जो शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा को चार चांद लगाए नजर आए।

- 108 स्वागत द्वारों से हुआ शोभायात्रा का स्वागत

महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि रविवार को निकली भव्य शोभायात्रा के मार्ग में समाजजनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा जगह-जगह 108 तोरण द्वार एवं पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा एवं वाहन रैली का स्वागत किया। वहीं विभिन्न समाजजनों एवं संगठनों द्वारा 48 स्थानों पर ठण्डाई, आइसक्रीम, कुल्फी, शिकंजी, पानी, केरी पानी, छाछ, फ्रूट आदि प्रभावना वितरित की गई। शोभायात्रा के समापन पर नगर निगम प्रागंण में खण्डेलवाल दिगम्बर समाज द्वारा ठण्डाई वितरित की गई।

- बीजेएस के 60 सदस्य संभालेंगे प्रभावना वितरण की जिम्मेदारी

भारतीय जैन संघटना उदयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत एवं महामंत्री जितेन्द्र सियोदिया ने बताया कि महावीर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा के समापन पर केआरई अरिहंत ग्रुप के दिनेश खोड़निया व आदिश खोड़निया के सहयोग सभी धर्मावलंबियों को प्रभावना वितरित की गई। प्रभावना वितरण का कार्य भारतीय जैन संघटना के 70 से अधिक महिला व पुरूष सदस्यों ने सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

- शोभायात्रा में इन विषयों पर रही झांकियां

संयोजिका विजयलक्ष्मी गलूण्डिया ने बताया कि शोभायात्रा में पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान महावीर के सिद्धांत, देश भक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार, नशामुक्ती, शाकाहार, सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित समाज-संगठनों एवं विद्यालयों की 15 झांकियां शामिल हुई। जिसमें दिगम्बर जैन चित्तौड़ा महिला मंडल, कुंथ महिला जागृति मंच बीसा नरसिंहपुरा समाज, वागड़-छप्पन बीसा नरसिंहपुरा समाज, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर, बीसा नागदा जैन समाज, साधु मार्गी जैन संघ, जागृति महिला मण्डल बीसा नागदा समाज, श्री केसरिया जी दसा नरसिंहपुरा मित्र मण्डल, जैन जागृति सेन्टर, भारतीय जैन संघटना, श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महावीर जैन परिषद उदयपुर, शुद्धिकरण ग्रुप मालदास स्ट्रीट की झांकियां सम्मिलित हुई।

- यह विद्यालय रहे शोभायात्रा में शामिल

शोभायात्रा में पाश्र्वनाथ जैन बोर्डिंग स्कूल, गुरुकुल, महावीर विद्या मंदिर गणेश घाटी, दिगम्बर जैन बालिका स्कूल, आदिनाथ स्कूल सेक्टर 11, अग्रवाल जैन विद्यालय, स्कॉलर एरिना के लगभग 1500 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए।

- शोभायात्रा मेें इन समाज-संगठनों की रही सहभागिता

शहर में निकली भव्य शोभायात्रा में जैन नीति नवयुवक मण्डल उदयपुर, श्राविका संघ कुम्हारवाड़ा, दिगम्बर जैन दशा नागदा समाज, चित्तौड़ा महिला संगठन, कुंथु महिला जागृति मंच बीसा नरसिंहपुरा समाज, श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल बीस पंथ समाज, जिनेन्द्र आदिनाथ महिला मण्डल देवाली, श्री केसरिया जी मित्र मण्डल, श्री दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज, वागड़-छप्पन बीसा नरसिंहपुरा समाज, बड़ी सादड़ी जैन मित्र मण्डल, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर, बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मण्डल मण्डी की नाल, आदिनाथ महिला मण्डल, उदयपुर श्रमण संघ विहार सेवा, बीसा नागदा जैन समाज जागृति महिला मण्डल, साधु मार्गी जैन संघ, वागड़ जैन श्वेताम्बर संघ, श्री केसरिया दशा नरसिंहपुरा मित्र मण्डल संस्थान, श्री अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन नेमिनाथ कॉलोनी सेक्टर 3, उदयपुर, आदि संगठनों के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने सज-धज कर हिस्सा लिया।

- समाज यह बैण्ड रहे शामिल

शोभायात्रा में दिगम्बर जैन बालिका स्कूल, अग्रवाल जैन विद्यालय, गुरुकुल, जैन नीति नवयुवक मण्डल, दिगम्बर जैन बीसा नरसिंह पुरा समाज महिला बैण्ड, केसरिया जी मित्र मण्डल, दिगम्बर बीसा नरसिंहपुरा समाज का बैंड विभिन्न धुनों पर स्वर लहरियां बिखेर रहे थे।

Tags:    

Similar News