उदयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा महिला अधिकारिता विभाग राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार 13 मार्च से उदयपुर के प्रवास पर रहेंगी। डॉ बाघमार शुक्रवार सुबह विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यमंत्री 13 से 15 मार्च तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके पश्चात 15 मार्च को दोपहर 12 बजे विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।