राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
By : vijay
Update: 2025-11-06 18:20 GMT
उदयपुर, । राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। नोडल अधिकारी एवं पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि प्रातः 8 बजे नगर निगम स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्वांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। तत्पश्चात प्रातः 8ः30 बजे फतहसागर की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कैटिंग, कायांकिग एवं ड्रेगन बोट्स प्रदर्शन समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। संभागीय आयुक्त एवं कार्यवाहक जिला कलक्टर प्रज्ञा केवलरमानी ने सफल आयोजन हेतु समस्त गतिविधियों के प्रभारी अधिकारियों को समूचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।