गौतम महर्षि धर्मशाला नव निर्माण कार्य में अब तक 14 लाख 83 हजार रुपए खर्च

Update: 2025-02-23 12:56 GMT
गौतम महर्षि धर्मशाला नव निर्माण कार्य में अब तक 14 लाख 83 हजार रुपए खर्च
  • whatsapp icon

धनोप।राजेश शर्मा

रविवार को गौतम महर्षि धर्मशाला धनोप माताजी मासिक मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में नव निर्माण कार्य को लेकर आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। धर्मशाला नव निर्माण कार्य में अब तक 14 लाख 83 हजार रुपए खर्च हुए तथा समाज से 9   लाख 5 हजार रुपए की आय हुई। मीटिंग में ‌सुमित्रा देवी पत्नी स्वर्गीय हरिशंकर व्यास ने का  दो माह पूर्व एक लाख एक हजार एक रुपए की धर्मशाला में सहयोग राशि प्रदान की गई जिनका धर्मशाला कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान धर्मशाला अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक व्यास, सचिव दुर्गा शंकर त्रिवेदी, संरक्षक बुद्धि प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा , शिवचरण शर्मा , दुर्गा लाल शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


Similar News