बड़लियास में भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

बड़लियास (रोशन वैष्णव) बड़लियास कस्बे के बस स्टैंड पर 7 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि बड़लियास बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस पर भाजपा के पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया वहीं भाजपा कपार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया है। भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके सदस्यों की संख्या 10 करोड़ से अधिक है। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता दिलीप सिंह, मुकेश शर्मा, देवा लाल रेगर, कालू नाथ, बंसीलाल किर, किशन गाडरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी।