चारागाह भूमि विकास समिति मिंडोलिया द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया

By :  vijay
Update: 2025-06-06 15:32 GMT
चारागाह भूमि विकास समिति मिंडोलिया द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया
  • whatsapp icon


राजेन्द्र खटीक शाहपुरा

शाहपुरा/विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत मिंडोलिया, हरित मिंडोलिया एवम फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था शाहपुरा, के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच गोपाल लाल बैरवा द्वारा ग्राम वासियों द्वारा पंचायत क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु शपथ दिलवाया, ग्रामवियासियो द्वारा गांव की चारागाह भूमि में करवाए गए जल संरक्षण और चारागाह विकास के कार्यों को रंगो द्वारा चित्र बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था शाहपुरा से पधारे सुरेश पराशर द्वारा बदलती जलवायु में ग्राम वासियों की आजीविका कृषि एवम पशुपालन आधारित आजीविका सुनिश्चित करने हेतु पौधारोपण और चारागाह विकास के महत्व के बारे में बताया। राजस्थान सरकार के अभियान वंदे गंगा जल कार्यक्रम के तहत जल पूजन एवम पर्यावरण संरक्षण हेतु यात्रा का आयोजन किया गया।

Similar News