खेलो इंडिया बास्केटबॉल में शाहपुरा के मोहम्मद रजा ने जीता रजत पदक

By :  vijay
Update: 2025-05-15 12:09 GMT

शाहपुरा पेसवानी

पाटलिपुत्र स्टेडियम पटना बिहार में चल रही खेलो इंडिया की युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आज राजस्थान की युथ टीम ने रजत पदक प्राप्त किया है, राजस्थान की तरफ से जैसलमेर बास्केटबॉल अकेडमी में पढ़ने वाले शाहपुरा के मोहम्मद रज़ा खान ने अपना सम्पूर्ण योगदान देते हुए सभी को प्रभावित किया है, हालांकि मोहम्मद रज़ा टीम के सबसे छोटे खिलाड़ी थे और फर्स्ट प्लेइंग फाइव में नही थे, परंतु उनकी चपलता और खेल कौशल ने उन्हें प्रत्येक मैच में खेलने के काफी मौके दिए जिसमे उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेशवासियों को प्रभावित किया ।

राजस्थान का ये फाइनल मुकाबला उत्तरप्रदेश से था जिसमे यूपी को कड़ी टक्कर देते हुए राजस्थान ने 68-57 से ये मुकाबला गवां दिया। इससे पहले राजस्थान ने लीग मुकाबलों में अपना ग्रुप टॉप किया और सेमीफाइनल में दिल्ली को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई ।

मोहम्मद रज़ा खान, शाहपुरा के पहले बालक हैं जिसके द्वारा खेलो इंडिया की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता गया है, रज़ा के पिता शब्बीर हुसैन खान ने स्प्ष्ट किया कि आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है और अति शीघ्र मोहम्मद रज़ा के संबंध से शाहपुरावासीयों व प्रदेशवासियों के लिए एक खुशखबरी प्रसारित की जा सकती है।

Tags:    

Similar News