बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा देने के लिए सीड बॉल वितरण

By :  vijay
Update: 2025-05-18 13:30 GMT


शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार

राजस्थान की एक मात्र ग्रीन लिटिल बेबी नाम से प्रसिद्ध श्रेया कुमावत ने गर्मियों की छुट्टियों से पहले कई सरकारी स्कूल के सैकड़ों बच्चों को कई स्कूलों में जाकर सीड बॉल वितरण किया। और इस दौरान, उन्होंने बच्चों को क्लासरूम में सीड बॉल बनाकर भी बताया कि वे भी इस तरह सभी बच्चे छुट्टियों में अधिक से अधिक सीड बॉल बनाकर आने वाले वर्षा ऋतु में हरियाली कर सकते हैं।

श्रेया कुमावत ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "पेड़ हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं और हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।"इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी धरती माता को हरा -भरा बनाने के लिए प्रेरित करना था। श्रेया कुमावत की अनोखी पहल पर रा. उ. प्रा. वि. कालिंजरी गेट के प्रधानाचार्य जयदीप सिंह जी ने श्रेया कुमावत का स्वागत करते हुए कार्य की सराहना किया,इस दौरान शिक्षक बजरंग लाल आचार्य, लक्ष्मी कुमावत, ज्योति मुंदड़ा आदि ने बच्चों को छुट्टियों मे सीड बॉल बनाने के लिए कहा।इस तरह अन्य स्कूल रा. बा.उ. मा. वि. तहनाल गेट एवं रा. बा. प्रा. वि. कालिंजरी गेट

स्कूल के स्टाफ एवं छात्रों ने भी श्रेया कुमावत का स्वागत किया और उनकी पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हमें श्रेया दीदी की पहल पर गर्व है। यह एक अच्छी पहल है जो हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी।"इस तरह, श्रेया कुमावत की पहल ने न केवल बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया है, बल्कि उन्हें एक सकारात्मक कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया है।

Tags:    

Similar News