आलोक सेंट्रल स्कूल में समर कैंप का हुआ आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-05-08 13:23 GMT
आलोक सेंट्रल स्कूल में समर कैंप का हुआ आयोजन
  • whatsapp icon


शाहपुरा। शहर के आलोक सेंट्रल स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन संचिना कला मंच शाहपुरा के अध्यक्ष राम प्रसाद पारीक के मुख्य अआतिथ्य में हुआ। समर कैंप का आयोजन दिनांक 2 मई से 8 मई तक आयोजित किया गया। कैंप में स्पोकन क्लासेस, नाटक मंचन, मेहंदी क्लास, चित्रकला क्लास, आर्ट क्लास ,डांस क्लास, योगा क्लास का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लिया। और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की चित्रकला का प्रदर्शन किया। स्पोकन क्लास में दुर्गा लाल धाकड़, नाटक-कविता में राम प्रसाद पारीक,मेहंदी क्लास में रितु देराश्री,चित्रकला- आर्ट क्लास में सपना पांचाल, डांस क्लास में माया गुर्जर,सायना सिलावट, योगा क्लास में आशुतोष जीनगर ने प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दिया। समय कैंप का समापन दिनांक 10/ 5 /2025 को होगा।

Tags:    

Similar News