खेलों का महाकुंभ: उदयपुर में आज से 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ आज (गुरुवार) से होने जा रहा है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में इस बड़े आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
8 टीमों के 850 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 7 संभागों और जयपुर मुख्यालय सहित कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें लगभग 850 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
महाराणा प्रताप खेलगांव में होगा उद्घाटन
प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार सुबह 10.30 बजे महाराणा प्रताप खेलगांव में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।
इन खेलों का होगा आयोजन
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के अनुसार, इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, टेनिस, बैडमिंटन और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों के कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
