पुर की लाडली कविता माली ने जीता 'राजस्थान महिला कुमारी' का खिताब, क्षेत्र में जश्न का माहौल

Update: 2026-02-25 07:17 GMT


भीलवाड़ा (हलचल) | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुर की 11वीं कक्षा की छात्रा कविता माली ने कुश्ती के क्षेत्र में अपनी धाक जमाते हुए 'राजस्थान महिला कुमारी' का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। कोटा महोत्सव के तहत 21-22 फरवरी 2026 को आयोजित राजस्थान दंगल में कविता ने प्रदेश की चार दिग्गज महिला पहलवानों को पटखनी देते हुए यह गौरव हासिल किया।

इनाम में मिली गदा और ₹51,000 की राशि:

कविता की इस शानदार जीत पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप पीतल की विशाल गदा और 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। जीत के बाद आज जब कविता पुर कस्बे में लौटीं, तो विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने उनका पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया।

विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान:

प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी के सानिध्य में विद्यालय परिवार ने कविता का तिलक लगाकर, ऊपरना ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कविता ने अपनी सफलता का श्रेय माता जमुना देवी, पिता प्रभु लाल माली और अपने कोच कल्याण बिश्नोई के मार्गदर्शन को दिया है। शारीरिक शिक्षक मीना सिंघवी और कक्षाध्यापक रामजस रेगर ने कविता की उपलब्धि को अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान भावना शर्मा, संगीता व्यास, कुलदीप सिंह सहित समस्त स्टाफ ने छात्रा का मनोबल बढ़ाया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News

उदयपुर में सजेगा खेलकूद का रोमांच:: 5 मार्च से शुरू होगी 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता