लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन: पाकिस्तान को चेतावनी. इस बार डबल दिवाली, GST में सुधार होंगे; करों में कटौती होगी', प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ा एलान किया। उन्होंने दिवाली पर देश को बड़ा तोहफा देने की बात की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।
भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं। इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के लिए भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा, 'नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।'
'दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं'
उन्होंने कहा, 'आज भारत में नारी शक्ति का लोहा हर कोई मान रहा है। हमारी नारी बढ़ती इकोनॉमी की लाभार्थी है। इसमें हमारी मातृ शक्ति का भी योगदान है। खेल के मैदान से लेकर स्टार्टअप तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। आज नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदी नारी शक्ति में नई पहचान बनी है। हमने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था, मुझे आज संतोष है कि हम समय से पहले तीन करोड़ का लक्ष्य पार कर लेंगे। देखते ही देखते दो करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज कुछ लखपति दीदी हमारे सामने बैठी भी हैं। उनकी भागीदारी भारत की विकास यात्रा में बढ़ने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण कर लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने सेना को खुली छूट दी। हमारी सेना ने वो करके दिखाया, जो कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकता। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी उड़ी है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया ,
इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड
इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार 11 बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके अलावा, जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक के कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने कुल 16 बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। लगातार संबोधनों के मामले में मोदी, जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
सुबह 7:30 बजे: पीएम मोदी लाल किले पहुंचेंगे।
सुबह 7:35 बजे: राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
सुबह 7:37 बजे: राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रगान।
सुबह 7:40 बजे: पुष्प वर्षा-दो Mi-17 हेलिकॉप्टर लोगों पर फूलों की वर्षा करेंगे। एक हेलिकॉप्टर तिरंगा और दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लेकर उड़ेगा।
सुबह 7:45 बजे: प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन।
सुबह 8:15 बजे: राष्ट्रगान।
विशेष अतिथि : 85 ग्राम सरपंच
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 85 ग्राम सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह पहल ग्रामीण परिवर्तन में उनके अग्रणी योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है।
सरपंचों के सम्मान का उद्देश्य
जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम का मकसद गांव स्तर पर स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, महिला सशक्तिकरण और टिकाऊ शासन को प्रोत्साहित करना है। आमंत्रित सभी पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस और जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाणन प्राप्त है।
बिहार की प्रेरक मिसाल
आमंत्रितों में बिहार के समस्तीपुर जिले की मोतीपुर ग्राम पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी भी शामिल हैं। उनके नेतृत्व में गांव ने अपशिष्ट से ऊर्जा और जल प्रबंधन का आदर्श मॉडल तैयार किया है। यह उपलब्धि ग्रामीण स्तर पर सतत विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।
Live Updates
- 15 Aug 2025 8:52 AM IST
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं समारोह शुरू होंगे
पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही निकट भविष्य में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आ रही है। हम उनकी जयंती के समारोह शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने जो मंत्र दिए उसमें हमारे लिए प्रेरणा है। पिछड़ों को प्राथमिकता। इसके जरिए हम परिवर्तन करना चाहते हैं। हम पिछड़ों को प्राथमिकता को हर पिछड़े के जीवन में उतारना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब हमारे दिव्यांग हों, विधवा माताएं हों या कमजोर वर्ग का कोई और। आज सरकार सभी लाभार्थियों के लिए उनके दरवाजे पर आती है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर एक बड़ा बदलाव हुआ है। देश सुनकर थक गया था और मान चुका था कि गरीबी हट नहीं सकती है। जब हम योजनाओं को गरीबों के घर तक ले जाते हैं, विश्वास को उनके मन में पैदा करते हैं तो हमारे 25 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से निकलते हैं। एक नया मिडिल क्लास तैयार हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए। सरकार लोगों की लाइफ में होनी चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि सरकार की योजनाएं तो पहले भी आती थीं, लेकिन हम सरकार की योजना को जमीन पर लाते हैं। कोई हकदार छूटे नहीं और सरकार उनके घर तक जाए, ऐसी हमारी कोशिश रहे। जनधन अकाउंट से आम व्यक्ति को यह विश्वास मिला था कि बैंक के दरवाजे हमारे लिए बंद नहीं हैं और मैं भी बैंक जा सकता हूं। आयुष्मान भारत के जरिए जब हम वरिष्ठ नागरिकों के आरोग्य की चिंता करते हैं। आज पीएम आवास के जरिए चार करोड़ लोगों को घर मिलना उनका सपना पूरा होने जैसा है। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना हर व्यक्ति की चिंता की योजना है। जमीन से उतरी हुई योजनाएं देश के लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन जाती हैं।
- 15 Aug 2025 8:42 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी भारत की अर्थव्यवस्था पर विश्वास कर रही हैं। इसका लाभ मेरे देश के किसानों, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग को मिले, इस दिशा में हम नए प्रयास कर रहे हैं। नए सेक्टरों में युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। देश के नौजवानों आज मैं आपके लिए भी एक खुशखबर लाया हूं। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे बेटी को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।
- 15 Aug 2025 8:36 AM IST
आम लोगों के लिए टैक्स कम होगा,GST रिफॉर्म ला रहे,
पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली में मैं डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।
- 15 Aug 2025 8:35 AM IST
पीएम ने कहा- वोकल फॉर लोकल को भारतीयों का मंत्र बनाएं
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को कहना चाहता हूं कि ये किसी राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं है। भारत सभी का है। हम वोकल फॉर लोकल को सभी भारतीयों का मंत्र बनाएं। भारत के लोगों के पसीने से बनी भारत की चीजें, जिनमें हमारे लोगों की मेहनत की महक हो, हम वही चीजें खरीदें। देश देखते ही देखते बदल जाएगा।'
- 15 Aug 2025 8:31 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी के सुधार के लिए हमने एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान नीतियां 21वीं सदी और वर्तमान वातावरण के अनुकूल तैयार हो। उसका समयबद्ध तरीके से काम हो इसके लिए हमने टास्क फोर्स का गठन किया है। हमारे लघु उद्योग हों, गृह उद्योग हों, व्यवस्था में बदलाव के कारण उन्हें बड़ी ताकत मिलेगी। टास्क फोर्स सभी तरह के उद्योगों के लिए काम आसान बनाएगी।
- 15 Aug 2025 8:27 AM IST
कॉस्ट कैसे कम हो, इस फोकस करना है
पीएम ने कहा, MSMEs का लोहा दुनिया मानती है। हम कॉम्प्रिहेंसिव, इंटीग्रेटेड विकास की राह पर जाना चाहते हैं। हमें विश्व बाजार में अपने सामर्थ्य का लोहा मनवाना है तो हमें क्वालिटी में नई ऊंचाइयों पर जाना होगा। दुनिया क्वालिटी चाहती है। हमारे प्रोडक्शन की कॉस्ट कैसे कम हो, इस पर काम करें। दाम कम, लेकिन दम ज्यादा हो, इस भाव को लेकर आगे बढ़ना है।
मेरा देश खिलौने एक्सपोर्ट कर रहा
पीएम ने कहा, 'विमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप ने कमाल कर दिया है। उनके प्रोडक्ट्स दुनिया में जाने लगे हैं। मैंने मन की बात में खिलौनों की बात की थी। आज मेरा देश खिलौने एक्सपोर्ट करने लग गया है। देश के लोगों हर रुकावटों से मुक्ति मिले तो लोग कर सकते हैं। दोस्तों, अपने आइडियाज को मरने मत देना। ये आने वाली पीढ़ी को रास्ता दिखाएगा। आइए, इनीशिएटिव लीजिए। सरकार के नियमों में बदलाव करना है, मुझे बताइए। 2047 दूर नहीं है, हम एक भी पल गंवाना नहीं चाहते। ये आगे बढ़ने का अवसर है। सरकार और मैं आपके साथ हूं। हम नया इतिहास बना सकते हैं।'
लाखों स्टार्टअप्स देश को इनोवेशन को ताकत दे रहे
पीएम मोदी ने कहा, 'EV के लिए जिन चीजों के जरूरत है, वे हमारी होनी चाहिए। कोविड के समय काफी चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर थे। इसके बाद कई चीजें भारत के युवाओं ने बनाईं। हमने वैक्सीन बनाई। आज लाखों स्टार्टअप्स देश को इनोवेशन को ताकत दे रहे हैं। मुद्रा योजना से करोड़ों युवा, बेटियां अपना खुद का कारोबार कर रहे हैं। दूसरों को भी अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत दे रहे हैं।
- 15 Aug 2025 8:24 AM IST
पीएम ने कहा- भारत का धन बाहर क्यों जाए
पीएम मोदी बोले, 'क्या हमें रिसर्च और पेटेंट में और ताकत नहीं लगाानी चाहिए? मैं नौजवानों से कहता हूं कि बायो-3 समझकर कदम उठाइए। हमें आपका सहयोग चाहिए। आज IT का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक सब कुछ हमारा हो। आज दुनिया को हमने दिखा दिया है कि UPI के जरिए 50% ट्रांजैक्शंस हो रहे हैं। भारत का धन बाहर क्यों जाए।'
फर्टिलाइजर्स के लिए भी हमें दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। देश के उद्योग जगत, प्राइवेट सेक्टर को कहना चाहता हूं कि फर्टिलाइजर्स का भंडार भर दें। अपना फर्टिलाइजर तैयार करें, दूसरों पर निर्भर न रहें।
- 15 Aug 2025 8:23 AM IST
पीएम ने पूछा- क्या मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन नहीं होना चाहिए
पीएम मोदी ने कहा, 'तकनीक के चलते कुछ देश शिखर तक पहुंचे हैं। हम समुद्र मंथन की ओर जा रहे हैं। नेशनल डीप वाट मिशन जल्द शुरू होगा। समंदर में गैस और तेल के भंडार छिपे हुए हैं। हम ऑपरेशन गगनयान की तैयारी कर रहे हैं। स्पेस सेक्टर में तेजी से काम हो रहा है। हम स्पेस में अपना स्पेस सेंटर बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मैं लाल किले के प्राचीर से देश के युवाओं, इंजीनियरों और पेशेवरों का आह्वान करता हूं कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन नहीं हो सकता। होना चाहिए। लड़ाकू विमानों के लिए अपना इंजन होना चाहिए।
- 15 Aug 2025 8:16 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं। हम मिशन गगनयान पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम अपने स्पेस स्टेशन को बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। मेरे देश के 300 से ज्यादा स्टार्टअप्स सिर्फ स्पेस के सेक्टर में काम कर रहे हैं। ये है देश के नौजवानों की ताकत और देश का उन पर विश्वास। 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब विकसित भारत के संकल्प को परिपूर्ण के लिए हम तेजी से जुटे हैं। भारत इस संकल्प को पूरा करने के लिए आधुनिक ईकोसिस्टम तैयार कर रहा है। हर क्षेत्र में यह ईकोसिस्टम देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। आज मेरा देश के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, और सरकार के सभी विभागों से आह्वान है कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि हम समुद्र के भीतर के तेल के भंडार को खोजने की दिशा में एक मिशन मोड में काम करना चाहते हैं। भारत एक डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने जा रहा है। यह ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए हमारी अहम घोषणा है। आज दुनिया क्रिटिकल मिनरल को लेकर सतर्क हो गया है। हमारे लिए भी क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता अनिवार्य है। रक्षा, तकनीक, आदि क्षेत्रों में क्रिटिकल मिनरल्स की काफी बड़ी भूमिका है। इसलिए नेशनल क्रिटिकल मिशन हमने लॉन्च किया है। 1200 से अधिक स्थानों पर खोज का अभियान चल रहा है। हम क्रिटिकल मिनरल्स की दिशा में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है।
- 15 Aug 2025 8:11 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया जब ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए चिंता करती है तो मैं विश्व को यह बताना चाहता हूं कि हमने लक्ष्य रखा था कि 2030 तक हम स्वच्छ ऊर्जा के प्रयोग को 50 फीसदी तक पहुंचा देंगे। मेरे देशवासियों का संकल्प देखिए- हमने जो लक्ष्य 2030 के लिए रखा था, वो 50 प्रतिशत क्लीन एनर्जी का लक्ष्य, हमने 2025 में ही अचीव कर लिया। क्योंकि प्रकृति के प्रति हम उतने ही जिम्मेदार लोग हैं। बजट का बड़ा हिस्सा पेट्रोल-डीजल को लाने के लिए खर्च होता है। अगर हम ऊर्जा पर निर्भर न होते तो वो धन हमारे युवाओं के लिए काम आता। हमारे किसानों के लिए काम आता। हमारे गांवों की किस्मत पलटने के काम आता। गरीबों को निर्धनता से बाहर लाने में काम आता। लेकिन अब देश को विकसित बनाने के लिए हम अलग से कोशिशें कर रहे हैं।
