चारभुजा मंदिर पर पाटोत्सव कार्यक्रम
भीलवाड़ा। संजय काॅलोनी, महेश मार्ग स्थित चारभुजा मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर श्री चारभुजा मंदिर सेवा समिति एवं महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर का 25 वां पाटोत्सव मनाया जा रहा है। समिति के मंत्री अरविन्द झामड़ ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय आयोजनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
समिति के अध्यक्ष जगदीश देवपुरा ने बताया कि 28.05.2025 बुधवार प्रथम दिवस को महिला मण्डल की माताओं-बहिनों द्वारा मंदिर परिसर में ठाकुर जी के समक्ष आकर्षक भजन व नृत्यों की प्रस्तुती दी गई। महिलाऐं रंग-बिरंगे परिधान में सज-धज कर भाव विभोर होकर ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर रही थी। आज दिनांक 29.05.2025 गुरूवार को पाटोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर भी महिला मण्डल की बहिनों द्वारा सायंकाल 4 से 6 बजे तक चारभुजा मंदिर परिसर में भजन एवं नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुती दी जायेगी।
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रामराय गट्टानी ने बताया कि 30.05.2025 शुक्रवार को प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सुनील एवं पार्टी द्वारा भजनों की आकर्षक प्रस्तुती दी जायेेगी। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू कुकड़ा ने बताया कि 30.05.2025 शुक्रवार को आयोजित भक्ति संध्या के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा नगर निगम के महापोर राकेश पाठक होंगे।
मिडिया प्रभारी राजेश तोषनीवाल ने बताया कि दिनांक 31.05.2025 शनिवार को प्रातः मंगला आरती एवं भगवान के दुग्धाभिषेक के बाद प्रातः 7ः30 बजे भगवान चारभुजा नाथ का भव्य श्रृंगार कर, बैवाण में बिठाकर बेण्ड-बाजों एवं ढ़ोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाऐंगी। शोभा यात्रा में पुरूष श्वेत वस्त्र में एवं महिलाऐं लाल चुंदड़ में साथ-साथ चलेगी। काॅलोनी में जगह-जगह भक्तजनों द्वारा भगवान की महाआरती की जाऐंगी। शोभायात्रा की समाप्ति पर भगवान के समक्ष छप्पन भोग लगाया जाऐंगा। तत्पष्चात् महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।
पंच दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न कमेटीयों का गठन किया गया है। स्वागत समिति में बदरी लाल खण्डेलवाल, केसर सिंह झामड़, रामप्रसाद सोमानी, गोपाल तोषनीवाल, जगदीष लाहोटी, सज्जन सोडानी, जगदीष देवपुरा, अरविन्द झामड़ को सम्मिलित किया गया है।
विभिन्न कमेटीयों के तहत मदन गट्टानी, अर्पित मंत्री, नन्दकिषोर शर्मा, विनोद गंदोड़िया, शांति लाल माली, श्याम मंत्री, गोविन्द गंदोड़िया, हस्तीमल तातेड़, जवरी लाल आंचलिया, कमलेष ओझा, दिनेष कोगटा, जानकी वल्लभ न्याती, शी गंदोडिया, महेश लढ्ढा, पद्म पाराषर, सत्यनारायण चोखड़ा, रामनारायण बांगड़, विनोद पाराशर, रमेश वर्मा, अक्षत भदादा, राकेश कुकड़ा, सोहन लाल गोखरू, रामस्वरूप सनाढ्य, विनोद कोगटा, राजेश भदादा, ओम सोमानी, सतीष गौड़, कुशल बुलिया, प्रमोद गंदोड़िया, पारस कुकड़ा, गणेष प्रजापत, चन्द्रषेखर शुक्ला, सुनील काबरा, विनोद अजमेरा, नितिन शर्मा, सत्यानारायण सोमानी, राधेष्याम विजयवर्गीय, सोहन लाल लढ्ढ़ा, श्याम लाल ड़ाड़, रामपाल कचोलिया, शंकर लाल माली, आषीश गंदोड़िया, दिलीप पाराशर, अरविन्द पोखरना, शांतिलाल बाबेल, रामपाल मंत्री, मनोज गंदोड़िया, कैलाष आगाल, दिनेश मुन्दड़ा, रामू मंत्री, पण्डिल गजानन्द व्यास आदि को दायित्व सौपेें गये है।