बीते महीने वाहनों की बिक्री में आई सात फीसदी की गिरावट

By :  vijay
Update: 2024-09-06 14:46 GMT

नई दिल्‍ली। अगस्त 24 के दौरान मंथली बेसिस पर देशभर में वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में August 2024 के दौरान कुल 1891499 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्‍टर भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिरावट के बाद भी सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन की बिक्री सबसे ज्‍यादा दर्ज की गई है।

किस सेगमेंट में कितनी बिक्री

फेडरेशन ऑफ ऑटोमबाइल डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 1338237 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके बाद निजी वाहनों की बिक्री 309053 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में August 2024 के दौरान कुल 105478 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों की बीते महीने में 73253 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 65478 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।


किसमें कितनी आई गिरावट

फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मंथली बेसिस पर तो बिक्री में सात फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर करीब तीन फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंथली बे‍सिस पर सबसे ज्‍यादा गिरावट ट्रैक्‍टर सेगमेंट में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस सेगमेंट में 18.12 फीसदी की कमी हुई है। इसके बाद 8.50 फीसदी की गिरावट के साथ कमर्शियल वाहन सेगमेंट रहा। जबकि तीसरे पायदान पर 7.29 फीसदी की गिरावट के साथ दो पहियावाहन सेगमेंट रहा। इसके बाद तीन पहिया सेगमेंट और फिर यात्री वाहन सेगमेंट में रहा है।

अगस्त 2023 में कितनी बिक्री

बीते साल अगस्त  महीने में देशभर में कुल 1838501 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस साल अगस्त बीते महीने वाहनों की बिक्री में आई सात फीसदी की गिरावट महीने में 2.88 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते साल दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1259140 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 323720, तीन पहिया सेगमेंट में 103782, कमर्शियल सेगमेंट में 77967 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 73892 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Similar News