लड़की को बुर्का पहना क्रर साथ ले ये जा रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By :  prem kumar
Update: 2024-09-24 09:02 GMT

 उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हिंदू लड़की को बुर्का पहन कर अपने साथ ले जाने वाले मुस्लिम लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में पुलिस ने युवती के परिजन को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कई बार युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना चुका है। उन्होंने शिकायती पत्र देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक ने भी कोतवाली पुलिस से भी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इसे जिहादी घटना बताया है। मामला हसनगंज थाना कोतवाली क्षेत्र की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि हसनगंज पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी बेटी कोतवाली में है। जिसे मोहल्ले का ही रहने वाले इसाक पुत्र ताज मोहम्मद अपने साथ बला सुला कर ले जा रहा था। जिसने उसकी बेटी को बुर्का पहन रखा था। पुलिस की निगाह में आने के बाद लड़की को थाना लाया गया।

धर्मांतरण का बना रहा दबाव

  युवती के पिता ने बताया कि इसाक पुत्र ताज मोहम्मद बेटी का धर्मांतरण कराने के लिए बहला फुसलाकर ले गया था। जिसने बुर्का भी पहना दिया था। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। इसके पहले भी कई बार इसाक उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना चुका था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लेकिन इसाक मान नहीं रहा था। उन्होंने पुलिस से इसाक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। जिससे कि वह किसी अन्य लड़की को बहला फुसला ना सके।

हिंदू संगठन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

 नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने बताया कि हिंदू लड़की को बुर्का पहनकर कॉलेज से जिहादी ले जा रहा था। जिसे रंगे हाथ हसनगंज पुलिस ने पकड़ा है। उन्होंने हसनगंज कोतवाली से बातचीत करके युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ‌

Similar News