कार ने बाइक को मारी टक्कर, प्रौढ़ की मौत

Update: 2026-02-07 07:04 GMT

  भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के करेड़ा थाना इलाके में कार की टक्कर से बाइक सवार प्रौढ़ की मौत हो गई।

करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक शरीफ मोहम्मद ने बताया कि भभाणा निवासी भंवरलाल 53 पुत्र जीवा सैन शुक्रवार सुबह बाइक से अपने गांव से चितांबा के लिए जा रहे थे। इस बीच, चितांबा व भभाणा के बीच सैन की बाइक को ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सैन को सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से हायर सैंटर के लिए रैफर किया गया। परिजन सैन को शहर के निजी अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

Similar News

दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट और अपहरण-: कार से आए बदमाशों ने युवक को पिस्टल दिखाकर उठाया, डेढ़ किलो सोना लेकर फरार