भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: टायर फटने से टकराए आधा दर्जन वाहन, दो गंभीर

Update: 2026-02-22 08:24 GMT


​मांडल सोनिया । अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडल क्षेत्र में कोठारी नदी के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक का टायर अचानक पंचर होने के कारण पीछे आ रहे वाहन अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस श्रृंखलाबद्ध टक्कर में ट्रैक्टर, बाइक, ट्रेलर, ट्रक और कार सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।



 ​हादसे के चलते मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर मांडल पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश धाबाई जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।



 

पुलिस ने घायलों को तुरंत मांडल के उप जिला चिकित्सालय भिजवाया।



 

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु किया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

मुफ्तखोरी' पर सुप्रीम कोर्ट की स्ट्राइक!: क्या राजस्थान में 'रेवड़ियों' पर लगेगा ताला?