भीलवाड़ा। जिले की शाहपुरा थाना पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर 5 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
शाहपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि ढिकोला गांव के एक मकान में संदिग्ध वस्तु हो सकती है। इस सूचना पर पुलिस ने उक्त मकान पर दबिश दी। चेक करने पर वहां एक प्लास्टिक के कट्टे में डोडा चूरा मिला। वजन करवाने पर डोडा चूरा 5 किलो पाया गया। पुलिस ने डोडा चूरा बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मकान पर गृह स्वामी नहीं मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। गृह स्वामी की तलाश की जा रही है।