​पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भागने वाले बदमाश से हथियार बरामद: एमपी का राधे परिहार गिरफ्तार

Update: 2026-03-22 15:29 GMT

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्करगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर फरार होने वाले मध्य प्रदेश के शातिर बदमाश राधे उर्फ अमित परिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।

​ क्या था मामला? 

​बीती 14 मार्च 2026 को मांडलगढ़ और बिगोद पुलिस ने सूचना दी थी कि एक सफेद रंग की थार गाड़ी, जिसमें 3-4 हथियारबंद बदमाश सवार हैं, तेज गति से गोपालपुरा टोल तोड़कर काछोला की तरफ भाग रही है।

पुलिस की घेराबंदी: सूचना मिलते ही एएसआई ताराचंद मय जाप्ता और ग्रामीणों ने रामपुरा के पास ट्रैक्टर खड़े कर रास्ता जाम किया।

​फिल्मी अंदाज में फरारी: पुलिस को देख बदमाश थार गाड़ी को कच्चे रास्ते पर ले गए। आगे तालाब की पाल होने के कारण बदमाश गाड़ी छोड़कर हाथों में हथियार लहराते हुए जंगल के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे।

​बरामदगी: उस समय तलाशी के दौरान गाड़ी से दो जिंदा कारतूस मिले थे, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

'राधे' के कब्जे से कट्टा बरामद

​फरार बदमाशों की तलाश में जुटी विशेष टीम ने तकनीकी और जमीनी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार (21 मार्च) को राधे उर्फ अमित परिहार (निवासी: सिहोली, ग्वालियर, मप्र) को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध देशी कट्टा बरामद कर लिया है।

​ पुलिस की इस टीम ने की कार्रवाई 

​इस कार्रवाई को शक्करगढ़ थानाधिकारी पुरणमल (पु.नि.) के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में शामिल अन्य सदस्य ​बिहारी लाल,​गजवीर,​लोकेश,रामराज 

​जांच जारी

​पुलिस अब पकड़े गए आरोपी राधे उर्फ अमित परिहार से उसके अन्य साथियों और हथियारों की सप्लाई चेन के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इस पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Similar News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सीधी 'सर्जिकल स्ट्राइक':: फास्टैग से कटेगा चालान का पैसा, भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर में नई तैयारी

सावधान! 'खाकी' के भेष में बड़ी लूट:: सस्‍ता सोना दिलाने के नाम पर 40 लाख की डकैती, ठगों का जाल फैला