मध्य पूर्व में कोहराम: अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरान के शीर्ष नेतृत्व के सफाए का दावा

Update: 2026-03-22 16:08 GMT


यरुशलम/वाशिंगटन। मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक ठिकानों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए भीषण मिसाइल हमले किए हैं। अमेरिकी सेना से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट 'अमेरिका मिलिट्री' ने प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि इन हमलों में ईरान के कई शीर्ष नेताओं (टॉप लीडर्स) को मार गिराया गया है। इस दावे के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

नेतन्याहू की वैश्विक नेताओं से हुंकार: 'ईरान के खिलाफ एकजुट हो दुनिया'

इधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की अपील की है। इजरायल की धरती पर हुए हालिया हमलों का हवाला देते हुए नेतन्याहू ने ईरान को 'बढ़ता हुआ वैश्विक खतरा' करार दिया। उन्होंने दुनिया भर के नेताओं से इजरायल और अमेरिका के युद्ध प्रयासों में शामिल होने का आह्वान किया है।

धार्मिक स्थलों पर हमले का लगाया आरोप

ईरान द्वारा इजरायल के अराद क्षेत्र में किए गए मिसाइल हमले के बाद, उसी स्थान से नेतन्याहू ने पिछले 48 घंटों का घटनाक्रम साझा किया। इजरायली पीएम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "ईरान ने यरुशलम में केवल नागरिक इलाकों को ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अहम धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया है।" उन्होंने दावा किया कि ईरानी हमलों की जद में वेस्टर्न वॉल, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर और अल-अक्सा मस्जिद जैसे पवित्र स्थान भी आए हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

 

Similar News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सीधी 'सर्जिकल स्ट्राइक':: फास्टैग से कटेगा चालान का पैसा, भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर में नई तैयारी

सावधान! 'खाकी' के भेष में बड़ी लूट:: सस्‍ता सोना दिलाने के नाम पर 40 लाख की डकैती, ठगों का जाल फैला