भतीजी से बलात्कार का 10 हजार का ईनामी आरोपित और 12 साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार

Update: 2026-04-09 16:33 GMT

भीलवाड़ा । वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पुर थाना प्रभारी कन्हैया लाल के नेतृत्व में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में 2 साल से फरार 10 हजार रुपये के ईनामी दरिंदे को अहमदाबाद से दबोचा है, वहीं अवैध शराब तस्करी में 12 साल से फरार चल रहे एक अन्य ईनामी अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

मासूम भतीजी के साथ की थी दरिंदगी, मुंह में ठूंस दिया था कपड़ा

पुर थाना प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया कि अगस्त 2024 में एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसका काका शंकर स्कूल से बहाना बनाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने दरवाजे बंद कर मासूम के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। जब बालिका चिल्लाई तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी। दरिंदगी के कारण बालिका बेहोश हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी शंकर फरार चल रहा था, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

अहमदाबाद में पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहयोग और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी का पीछा किया और आखिरकार आरोपी शंकर नायक को अहमदाबाद (गुजरात) से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।

12 साल पुराना भगोड़ा तस्कर भी हरियाणा से गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में पुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में पिछले 12 साल से फरार चल रहे 7500 रुपये के ईनामी वांछित अपराधी सुनील को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यह अपराधी लंबे समय से अपनी लोकेशन बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे अब सलाखों के पीछे पहुँचाया गया है।

Similar News

गारनेट वसूली कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-: व्यवसायी सौरभ गिरफ्तार, 7.40 लाख की नकदी बरामद

राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों पर बड़ी अपडेट:: सेकंड ग्रेड टीचर्स की सूची जल्द, मंत्री दिलावर ने दिए संकेत