आज महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव का एलान , 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Update: 2024-10-15 05:45 GMT

चुनाव आयोग महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज मंगलवार को करेगा। इलेक्शन कमीशन दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह एक फेज में मतदान हो सकता है।वहीं, झारखंड में पांच चरण में वोटिंग का ट्रेंड बरकरार रह सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा।

वहीं, झारखंड में पांच चरण में वोटिंग का ट्रेंड बरकरार रह सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा।

 

महाराष्ट्र में किस पार्टी के पास कितनी सीट?

सत्तारूढ़ महागठबंधन, कुल सीटें- 201

भाजपा- 103

शिवसेना-37

 एनसीपी- 39

छोटे दल- 9

निर्देलीय- 13

महाविकास अघाड़ी, कुल सीटें- 67

कांग्रेस- 37

शिवसेना (यूबीटी)- 37

एनसीपी (शरद पवार)- 13

शेकाप- 1

स्वतंत्र- 1

झारखंड का राजनीतिक समीकरण

झारखंड में JMM के नेतृत्व वाली सरकार है। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटों पर ध्यान देना होगा। संथाल परगना की 18 सीटों में से सिर्फ 3 सीटें भाजपा ने पिछले चुनाव में जीती थी। वहीं, कोल्हान प्रमंडल की 14 विधानसभा सीटों पर खाता नहीं खुला था। जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हार गए थे।

वहीं, भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। चंपई सोरेन राज्य के नए सीएम बने। हालांकि जमानत से बाहर आने के बाद हेमंत ने चंपई से मुख्यमंत्री पद वापस ले लिया। इसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

झारखंड में किस पार्टी के पास कितनी सीट?

सत्तारूढ़ महागठबंधन, कुल सीटें- 47

जेएमएम- 27

कांग्रेस- 18

राजद- 01

सीपीआई (एम)- 01

एनडीए, कुल सीटें- 28

भाजपा- 24

आजसू- 03

एनसीपी- 01

अन्य पार्टियां

निर्दलीय- 02

अन्य- 04

Similar News