चलानिया में सांप के काटने से किसान की मौत
By : bhilwara halchal
Update: 2025-06-25 06:57 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के चलानिया गांव के एक किसान की खेत पर सर्पदंश से मौत हो गई।
शाहपुरा थाने के एएसआई पितांंबर ने बताया कि चलानिया निवासी रामनिवास 45 पुत्र मांगू जाट मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से खेत पर गया था, जो शाम तक नहीं लौटा। इसके चलते शाम करीब सात बजे रामनिवास को तलाश करने उसका भतीजा हेमराज खेत पर गया। जहां रामनिवास उसे अचेत मिला। रामनिवास को हौश में लाने पर उसने बताया कि उसे सांप ने डस लिया। इसके बाद रामनिवास को परिजन, यहां जिला अस्पताल ले आये। डॉक्टर्स ने उसो मृत घोषित कर रात में शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।