एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने किए कोटड़ी चारभुजा नाथ के दर्शन, मंदिर में जल्द खुलेगी स्थाई पुलिस चौकी
सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। मेवाड़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धाम श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार को भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने दर्शन कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। कोटड़ी पहुंचे एसपी यादव ने चारभुजा नाथ से क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।
दर्शन के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया व सचिव श्यामसुंदर चेचाणी ने एसपी से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर में स्थाई रूप से एक पुलिस चौकी खोलने का आग्रह किया। इस पर एसपी यादव ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए मंदिर में बहुत जल्द स्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन दिया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455