प्रदेश में स्कूलों का नया सत्र शुरू: 2026-27 के कैलेंडर में बड़े बदलाव, छुट्टियों में कटौती और पढ़ाई पर जोर

Update: 2026-04-01 17:39 GMT


जयपुर (हलचल)। राजस्थान में आज 1 अप्रैल से स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए कैलेंडर में इस बार छुट्टियों और परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब जयंती विशेष या विशेष दिनों पर होने वाले कार्यक्रम केवल प्रार्थना सभा या प्रथम कालखंड (फर्स्ट पीरियड) तक ही सीमित रहेंगे, जिसके बाद पूरे दिन नियमित कक्षाएं लगेंगी।

छुट्टियों में कटौती, वर्किंग डे बढ़े

इस बार के सत्र में कुल 121 दिन का अवकाश रहेगा, जिसमें 52 रविवार और 69 अन्य सरकारी छुट्टियां शामिल हैं। पिछले सत्र के मुकाबले इस बार 8 सार्वजनिक छुट्टियां कम कर दी गई हैं, जिससे स्कूल अब 244 दिन खुलेंगे। जुलाई माह में सर्वाधिक 27 दिन पढ़ाई होगी, जबकि जून में केवल 7 दिन स्कूल लगेंगे।

परीक्षा और परिणाम का नया शेड्यूल

शिक्षा विभाग ने सत्र को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में ही संपन्न करा ली जाएंगी और 25 मार्च तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दीपावली की छुट्टियां 4 से 15 नवंबर तक (11 दिन) रहेंगी, जबकि शीतकालीन अवकाश 1 से 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है।

प्रमुख बदलाव एक नजर में:

* गर्मी की छुट्टियां: 17 मई से 20 जून तक रहेंगी। स्कूल अब 1 जुलाई के बजाय 22 जून से खुलेंगे।

* प्रिंसिपल पावर: संस्था प्रधानों के विवेकाधीन अवकाश के अधिकार को 2 दिन से घटाकर अब केवल 1 दिन कर दिया गया है।

* नवंबर का सत्र: दीपावली अवकाश के कारण नवंबर में केवल 14 दिन ही स्कूल खुलेंगे।

* हाफ डे बंद: विशेष आयोजनों पर अब आधा दिन (हाफ डे) खराब नहीं होगा, केवल पहले पीरियड तक ही कार्यक्रम होंगे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News