रायला थाने में सीएलजी व शांति समिति की बैठक सम्पन्न

By :  vijay
Update: 2026-03-29 13:00 GMT

रायला |थाना परिसर में रविवार को सीएलजी एवं शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी मूल चंद वर्मा ने की।

बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में थानाधिकारी वर्मा ने कहा कि गैस पेट्रोल की कोई कमी नहीं है थाना प्रभारी ने कहा कि गैस सिलेंडर की कोई भी कालाबाजारी करता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों को सख्ती से निपटा जाएगा।

बैठक में समिति के सदस्य गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

Similar News