रायला (लकी शर्मा)।मांडल कुमावत समाज संस्थान के झरनेश्वर महादेव, आलमास (मांडल) में 18 जनवरी 2025 के प्रस्ताव संख्या-2 के अनुसार 8 मार्च को हरिपुरा निवासी नारायण लाल घोड़ेला को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
अध्यक्ष बनने के बाद 13 मार्च को उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस दौरान रामपुरिया निवासी सांवर लाल घोड़ेला को सचिव तथा विनोद कुमार मेरावण्डिया को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कुल 51 सदस्यों की टीम का गठन किया गया, जिन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई।