रायला (लकी शर्मा)।रायला जुमे की नमाज के बाद दरगाह शरीफ परिसर, रायला में आम मुस्लिम समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से युवा इरफान मोहम्मद रंगरेज़ को समाज का नया सदर चुना गया। इस मौके पर पूर्व कमेटी सदस्य, गांव के बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नवनियुक्त सदर इरफान मोहम्मद रंगरेज ने समाज का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।