रायला( लकी शर्मा) रायला। कुमावत समाज के साथ सर्व समाज ने प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा महेंद्र कुमावत का रायला आगमन पर जोरदार और धूमधाम से स्वागत किया। नेशनल हाईवे स्थित राधे कृष्णा होटल परिसर में हुए स्वागत समारोह में समाजजनों ने फूल-मालाओं की बौछार कर अभिनंदन किया और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर महेंद्र कुमावत ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने और जनसेवा के कार्यों को गति देने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन ने सामाजिक एकता और उत्साह का संदेश दिया।