विधायक प्रत्याशी नरेंद्र ने नवनियुक्त अध्यक्षों का किया स्वागत
रायला शाहपुरा बनेड़ा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर के निवास पर तीनों नव नियुक्त कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विधायक प्रत्याशी के निवास पर पहुंचकर नरेंद्र कुमार रेगर को माला व साफा बनवाकर तीनों अध्यक्षों ने नरेंद्र कुमार रेगर का आभार व्यक्त किया बाद में विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने तीनों अध्यक्षों को माला व साफा मिठाई खिलाकर बधाई दी इसी दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह ने तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों को मुंह मीठा करके हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने बताया कि यह तीनों नगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और यह अध्यक्ष जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं नरेंद्र कुमार ने कहा है कि
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर रमेश सेन को शाहपुरा नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया व बनेड़ा नगर अध्यक्ष भंवर रेगर को नियुक्त किया गया इसी के साथ रायला नगर अध्यक्ष अनिल कुमार कोगटा को नियुक्त किया गया इस फैसले के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नव नियुक्त पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने टीकाराम जूली, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, धीरज गुर्जर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व उप सरपंच राकेश कोगटा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा बनेड़ा इमरान अंसारी, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे