रायला | कस्बे में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पिपलेश्वर महादेव के यहां भक्तजनों ने भगवान शंकर की आराधना कर दुग्ध अभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया ।पंडित दिनेश शास्त्री के सानिध्य में पंडित हरी शास्त्री ,सुनील शास्त्री आदि ने शुक्ल यजुर्वेद रूद्र संहिता के पाठ से भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया अंत में भगवान भोलेनाथ का महाकाल का श्रंगार कर आरती व प्रसाद वितरण कर प्रभु भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर सभी भक्तजनों ने फाल्गुन के गीतों के माध्यम से फूलों की होली भी खेली गई तथा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिवरात्रि के महोत्सव पर खटीक समाज द्वारा रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। पंडित रमेश व्यास ने बताया कि सुबह भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया इसी दौरान खटीक समाज द्वारा भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बच्चे महिलाएं पुरुष ने बढ़ चढ़कर भाग लिया डीजे साउंड के साथ भजनों की अलग-अलग धुन पर शोभा यात्रा में नाचते हुए चल रहे थे। गांव का माहौल भक्ति मय हो गया। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं उद्घोष बोलते हुए शोभायात्रा खटीक समाज के भोलेनाथ के मंदिर तालाब के पाल से प्रारंभ होती हुई रायला के मुख्य मुख्य मार्ग से गुजरती हुई सायं काल शिव मंदिर पहुंची वहां भोलेनाथ का श्रृंगार कर आरती कराई गई वह प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान खटीक समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।इसी दौरान घेवरिया महादेव मंदिर में सोमवार रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा वह भजन कीर्तन का आयोजन होगा। विश्वनाथ महादेव झांतल में भी शिव पार्वती की शोभायात्रा निकाली गई।