बनेड़ा: दूसरे दिन भी आफत की बारिश और ओलावृष्टि, किसान बेहाल; बोले- "राम और राज दोनों रूठे"

Update: 2026-03-31 18:40 GMT


बनेड़ा (केके भंडारी)। बनेड़ा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी मौसम ने कहर बरपाया और किसान चिंतित नजर आए। मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील कार्यालय के पास मुख्य सड़क पर पानी भरने से हालात तालाब जैसे नजर आए। वहीं इस दौरान विद्युत सप्लाई भी ठप हो गई। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को पहुंचाया है।



 

खेतों में खड़ी फसलें ओलों और तेज बारिश से आड़ी पड़ गईं, वहीं कटी हुई फसलें भी खेतों में ही खराब हो गईं। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव से हालात और बिगड़ गए हैं। मुआवजे को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि इस बार “राम और राज” दोनों ही रूठे हुए हैं। एक ओर मौसम की मार है, तो दूसरी ओर प्रशासनिक उदासीनता। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछली बार का मुआवजा भी अब तक खातों में नहीं पहुंचा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News