नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: पुराने शहर के संकीर्ण मार्ग पर चला 'पीला पंजा'
भीलवाड़ा | शहर के सबसे व्यस्ततम और संकीर्ण इलाकों में शुमार पुराने शहर के बड़े मंदिर मार्ग पर सोमवार को नगर निगम का भारी अमला 'पीला पंजा' लेकर उतरा। लंबे समय से यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाकर प्रशासन ने आमजन को बड़ी राहत दी है।
नगर निगम के आयुक्त हेमाराम के नेतृत्व में अतिक्रमण निरोधक दस्ता सोमवार सुबह लाव-लश्कर के साथ बड़े मंदिर रोड पहुंचा।
इस दौरान टीम ने सड़कों पर किए गए अवैध निर्माण और दुकानों के बाहर निकले हुए अतिरिक्त हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। भारी भीड़ और तंग रास्ता होने के कारण कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मार्ग को अवरोध मुक्त किया। गौरतलब है कि यह मार्ग शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है, जहां अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी दूभर हो रहा था। इस कार्रवाई के बाद अब आवाजाही में सुगमता आने की उम्मीद है।
सब्जी मंडी में टली कार्रवाई:
उधर, नई शाम की सब्जी मंडी में भी पिछले दो दिनों से खलबली मची हुई है। निगम की चेतावनी के बाद कई दुकानदार स्वयं ही अपने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं। सोमवार को यहाँ भी निगम की कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को यहाँ निगम का दस्ता अपनी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
