यलथरत अल हुसैन का लाल झंडा फहराया: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का तेल अवीव पर मिसाइल प्रहार; अमेरिकी ठिकानों पर भी संकट
तेहरान/तेल अवीव। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने अपने नेता की मौत का बदला लेने के लिए इजराइल के प्रमुख शहर तेल अवीव पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले (Iran Missile Strike) किए हैं। इन हमलों ने इजराइल के बड़े डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स और आसपास के रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है।
इजराइली सेना IDF ने तेहरान में हमले का फुटेज जारी
इजराइल का हवाई बचाव और जवाबी कार्रवाई
इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, हालांकि कुछ इलाकों में भारी नुकसान और हताहतों की खबरें सामने आई हैं। जवाब में इजराइली वायुसेना ने भी ईरान की राजधानी तेहरान में टारगेटेड हमले किए हैं। इस सैन्य टकराव ने पूरे क्षेत्र को पूर्ण विकसित युद्ध की ओर धकेल दिया है।
'लाल रेखा पार कर दी है, अब अंजाम भुगतें'—ईरान की कड़ी चेतावनी
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर ग़ालिबाफ़ ने एक टीवी संबोधन में अमेरिका और इजराइल को सीधी चेतावनी जारी की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और इजराइली प्रधानमंत्री को 'घिनौना अपराधी' बताते हुए कहा कि उन्होंने ईरान की 'लाल रेखा' (Red Line) पार कर दी है। ग़ालिबाफ़ ने दावा किया कि ईरान हर स्थिति के लिए तैयार है और दुश्मन को इतना जोरदार जवाब दिया जाएगा कि वह दया की भीख मांगेगा।
यलथरत अल हुसैन का लाल झंडा फहराया
ईरान अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई का बदला लेने के लिए पवित्र जामकरन मस्जिद के फिरोजी गुंबद के ऊपर यलथरत अल हुसैन का लाल झंडा फहराया गया। ईरान में हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राएं मारी गई, जबकि 45 घायल है।
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और अमेरिकी ठिकानों पर खतरा
ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा सूचनाओं के अनुसार, इन हमलों का असर क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी पड़ा है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजराइल मिलकर क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहे हैं और अब उन्हें इसके भारी नतीजे भुगतने होंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा | फोन: 7737741455
