कोटड़ी: अवैध बजरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JCB और डंपर जब्त

Update: 2026-03-20 04:00 GMT

भीलवाड़ा। जिले में अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटड़ी थाना क्षेत्र के सालरिया (भीलों का झोपड़ा) में पुलिस ने दबिश देकर अवैध बजरी के स्टॉक से डंपर भरते हुए मशीनों को पकड़ा है।

​सूत्रों के अनुसार, DST टीम को सूचना मिली थी कि सालरिया क्षेत्र में अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक जमा किया गया है, जहाँ से डंपरों की लोडिंग की जा रही है। टीम ने मौके पर पहुँचकर लोडिंग के दौरान ही वाहनों को घेर लिया।

​पुलिस की आगामी प्रक्रिया

​DST टीम ने कार्रवाई के तुरंत बाद कोटड़ी थानाधिकारी (SHO) को सूचित किया। मौके से जब्त किए गए वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अब पुलिस अवैध बजरी के स्टॉक के मालिक और वाहनों के मालिकों के खिलाफ नियमानुसार आगे की जांच शुरू करेगी।

Similar News

ईरान-खाड़ी युद्ध का भारत पर प्रहार:: 146 डॉलर पहुंचा क्रूड, पेट्रोल-डीजल ₹15 तक महंगे होने के आसार

बदनौर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा:: नहर में उतरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा