सीजफायर की घोषणा के बावजूद पाकिस्तान ने महज 4 घंटों के भीतर इसके नियम व शर्तों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए फिर से गोलाबारी और फायरिंग शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना मोर्टार व अन्य हथियारों से गोलाबारी कर रही है। केरी बट़टल के अलावा कुछ स्थानों पर भी फायरिंग की सूचना है। श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनी गई है, इसके बाद वहां ब्लैक आउट कर दिया गया है। पंजाब के उधमपुर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मुक्तसर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। लाल धारियाँ दिखीं और विस्फोटों की आवाज़ सुनी जा सकती है। इससे पूर्व शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैनिक और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया था। शहरी आबादी में पाकिस्तान के ड्रोन और गोले गिरे थे। इसमें राजौरी के एडीसी की मौत भी हुई थी। सैनिक समेत पांच लोग शहीद हुए थे। 30 से अधिक घायल हुए भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला। इसे भारतीय सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान बैकफुट पर आया। भारत ने शाम पांच बजे से संघर्षविराम का एलान किया। रात नौ बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर फायरिंग हुई। श्रीनगर में धमाके सुने गए और उधमपुर में पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए।