ईको पार्क में लगी भीषण आग, मचा हडक़ंप

By :  prem kumar
Update: 2025-04-20 11:42 GMT
ईको पार्क में लगी भीषण आग, मचा हडक़ंप
  • whatsapp icon

 भीलवाड़ा बीएचएन। वन विभाग के ईको पार्क में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। यह आग करीब 50 बीघा में फैलने की बात कही जा रही है। आग से झाडिय़ां, पेड़-पौधे जल गये। वहीं वन्य जीव भी झुलस गये। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हमीरगढ़ क्षेत्र में स्थित ईको पार्क में रविवार को अचानक आग लग गई। आग की उठती लपटें और धुआं दूर तक दिखाई पड़ रहा है। आग की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे है। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आग करीब 50 बीघा क्षेत्र में फैलने की बात कही जा रही है। वहीं आग से पेड़-पौधे व झाडिय़ां जल गई। वन्य जीवों के भी झुलसने की बात कही जा रही है। फिल्हाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

Similar News