भारत को अंतरिक्ष में बनाना है अपना स्टेशन: मोदी

Update: 2025-06-28 18:31 GMT
भारत को अंतरिक्ष में बनाना है अपना स्टेशन: मोदी
  • whatsapp icon

 


नयी दिल्ली   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मिशन गगनयान को आगे बढाने के साथ ही भारत को अंतरिक्ष में अपना स्टेशन बनाना है और यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे।

श्री मोदी ने 41 साल के अंतराल के बाद अंतरिक्ष में गये दूसरे भारतीय नागरिक ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात करते हुए कहा “चंद्रयान की सफलता के बाद देश के युवाओं ने विज्ञान के प्रति एक नई रुचि विकसित की है। अंतरिक्ष का अन्वेषण करने के लिए एक नया उत्साह है... आज बच्चे न केवल आकाश को देखते हैं, बल्कि सोचते हैं कि वे उस तक पहुँच सकते हैं। यही भावना हमारे भावी अंतरिक्ष मिशनों का आधार है। हमें मिशन गगनयान को आगे ले जाना है, हमें अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाना है, और हमें यह सुनिश्चित करना है कि एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे।”

ग्रुप कैप्टन शुक्ला एक्सिओम 4 मिशन में अंतरिक्ष में गये हैं और इस समय अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं । इस स्टेशन पर जाने वाले वह पहले भारतीय हैं।

प्रधानमंत्री के भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना के लक्ष्य पर ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने कहा, “भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है... भारत के पास अंतरिक्ष में अपने स्टेशन होंगे। मैं बहुत गर्व के साथ कह सकता हूं कि पहली बार भारतीय वैज्ञानिकों ने सात अनूठे प्रयोग तैयार किए हैं जिन्हें मैं यहां स्टेशन पर लाया हूं। पहला प्रयोग, जो आज निर्धारित है, स्टेम सेल पर है... मेरा प्रयोग इस बात पर केंद्रित है कि हम एक विशिष्ट पूरक लेकर अंतरिक्ष में मांसपेशियों के नुकसान को कैसे रोक सकते हैं या देरी कर सकते हैं। हम यह भी देखेंगे कि क्या ये पूरक पृथ्वी पर वृद्ध लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की। उसने इस वार्तालाप का एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला से कहा, “आज आप हमारी मातृभूमि से दूर हैं, लेकिन आप भारतीयों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नहीं युग का शुभारंभ भी है। इस समय हम दोनों ही बात कर रहे हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं 

Similar News