उदयपुर में चमत्कार! अंतिम संस्कार से पहले चली धड़कने

Update: 2025-06-14 10:33 GMT
उदयपुर में चमत्कार! अंतिम संस्कार से पहले चली धड़कने
  • whatsapp icon

 उदयपुर। उदयपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सायरा थाना क्षेत्र के झालों का कलवाणा गांव में धन सिंह राजपूत नामक एक व्यक्ति को मुंबई के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परिवार वाले उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। लेकिन तभी एक चमत्कार हुआ! अंतिम संस्कार के समय धन सिंह के शरीर में हलचल हुई और उनकी सांसें चलने लगीं। यह देख कर परिवार वाले हैरान रह गए। तत्काल उन्हें उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि मरीज अभी भी कोमा में है और उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) सामान्य नहीं है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं और धन सिंह के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News