करंट की चपेट में आने से मां और मासूम बेटी की दर्दनाक मौत

Update: 2026-04-06 08:55 GMT

श्री गंगानगर। जिले के अनूपगढ़ कस्बे में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां वार्ड नंबर 34 में करंट की चपेट में आने से मां और मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका सरोज (36) घर में इलेक्ट्रिक रोड से पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान उनकी 3 वर्षीय बेटी दिव्यांशी खेलते-खेलते वहां पहुंच गई और उसने अचानक गर्म पानी में हाथ डाल दिया। पानी में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे मासूम बच्ची उसकी चपेट में आ गई। अपनी लाडली को तड़पता देख मां सरोज उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को गंभीर हालत में तुरंत अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मां-बेटी दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है और अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।

Tags:    

Similar News

निजी स्कूलों में 'विवेकानुसार' शब्द की आड़ में खुली डकैती:: 200 का बुक सेट 4000 में, शिक्षा विभाग मौन