प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर, राजस्थान को देंगे 23,500 करोड़ की सौगात

Update: 2026-02-15 16:52 GMT


जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। राज्य सरकार इस दौरे को ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है और प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए इस महत्वपूर्ण दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अजमेर की पावन धरा से कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह राजस्थान के विकास को नई गति देने वाला एक अभूतपूर्व अवसर साबित होगा।

21 हजार युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री के इस दौरे का एक मुख्य आकर्षण ‘रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस गौरवशाली अवसर पर प्रदेश के 21 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इससे न केवल युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि रोजगार के क्षेत्र में भी प्रदेश एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति और ये सौगातें आधारभूत ढांचे से लेकर रोजगार तक हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएंगे, जिससे प्रदेश के विकास संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Tags:    

Similar News

मिडिल ईस्ट में तनाव: केंद्र सरकार का मास्टरस्ट्रोक: भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्योग और आम आदमी को मिली संजीवनी