एक पेड़ मां के नाम : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हमीरगढ़ में हुआ पौधरोपण

By :  vijay
Update: 2024-07-06 18:05 GMT


भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को भीलवाड़ा लोकसभा के नगरपालिका हमीरगढ़ शक्तिकेन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हमीरगढ़ नेशनल हाईवे के पास पौधरोपण किया। इस दौरान समाजसेवी सुभाष चन्द्र व्यास, एक पेड़ मां के नाम अभियान के मंडल संयोजक जगदीश वैष्णव, शक्तिकेन्द्र संयोजक दिनेश व्यास, सोशल मीडिया प्रभारी व अभियान के नगरपालिका संयोजक अभिषेक व्यास, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज छिपा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष व अभियान के नगरपालिका सहसंयोजक भैरू लाल प्रजापत व हीरा लाल उपस्थित थे। सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक व्यास ने कहा कि भविष्य में बेहतर पर्यावरण के लिए हमें पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। इस तरह पर्यावरण को सुरक्षित करने की प्रेरणादायक कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जन जागरूकता लाने का प्रयास करेंगी।

Similar News