अंजुमन कमेटी ने की जुलूस की सुरक्षा करवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
By : bhilwara halchal
Update: 2024-09-11 08:15 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन । अंजुमन कमेटी हमीरगढ़ की ओर से बुधवार को हमीरगढ़ एसडीएम को ज्ञापन देकर जुलूस की सुरक्षा करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है हि 16 सितंबर को जुलूस नई आबादी मदरसा से शुरु होकर सदर बाजार, मस्जिद चौक और यहीं से शुरु होकर होली चौक, तेली गली से पुन: मस्जिद चौक पहुंच कर संपन्न होता है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस साल माहौल खराब करने की धमकियां दी जा रही है। ऐसे में जुलूस की सुरक्षा प्रदान करवाई जाये।