अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी कार्यकर्ता अपने अधिष्ठान को लेकर कार्य करे - डॉ. माली
भगवानपुरा (कैलाश शर्मा ) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ( विद्यालय शिक्षा) भीलवाड़ा की जिला बैठक सेठ मुरलीधर मानसिंह का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा में मुख्य वक्ता डॉ. शकर लाल माली , सुरेश चंद्र बड़वा जिलाध्यक्ष, सुशीला जाट प्रदेश सहसंयोजक सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ एवं प्रवासी कार्यकर्ता इंद्रा धूपिया की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई । जानकारी देते हुए जिला मंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि बैठक में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान को लेकर कार्य योजना तैयार की गई और शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. शंकर लाल माली ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नींव बताते हुए कहा कि संगठन के संस्थापक जयदेव पाठक ने शैक्षिक महासंघ के अधिष्ठान को लेकर विषम चुनौतियों के बीच भी कार्य किया तब जाकर आज यह एक विशाल संगठन बन पाया है , उन्होंने 'कर्तव्य बोध दिवस' और 'नवसंवत्सर' जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व को भी रेखांकित करते हुए पाठक की ही तरह कार्यकर्ताओं से अपने संगठन के अधिष्ठान के लिए कार्य करने का आह्वान किया और सदस्यता अभियान में सफलता का सूत्र भी दिया । प्रवासी कार्यकर्ता इंदिरा धूपिया ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं प्रवास कार्यक्रम आयोजित करने एवं संगठन के ध्येय अनुसार कार्यकर्ता निर्माण करने पर जोर दिया , इसके बाद सुशीला जाट द्वारा सांस्कृतिक चेतना के अन्तर्गत हाल ही में आयोजित 'नवसंवत्सर कार्यक्रम' की समीक्षा करते हुए संगठन की रीति नीति अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित करने और उसमें सबकी सहभागिता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र बड़वा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की विस्तृत कार्ययोजना बताई और बैठक में उपस्थित सभी जिला एवं खंड पदाधिकारियों ने संगठन के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का संकल्प लिया । संचालन जिला महिला मंत्री नीता रावत ने किया एवं जिला मंत्री ईश्वर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया , इस बैठक की व्यवस्था में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अनूप सिंह , बनवारी लाल काबरा, विनोद झंवर , बसन्त पोरवाल,सत्यनारायण मंत्री, मुकेश काबरा,ओम प्रकाश सुथार का सहयोग रहा एवं बैठक में खंड अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव,राधेश्याम जीनगर, रामचंद्र योगी,उदय लाल सोनी, गोपाल लाल भील, नंदलाल पारीक, कैलाश चंद्र सुथार राजेश ओझा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।