शीतला अष्टमी का पर्व समूचे गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया

Update: 2026-03-11 14:17 GMT

 भगवानपुर  (कैलाश शर्मा ) रंगो का पर्व शीतला अष्टमी समूचे गांव में एक दूसरे को रंग लगाकर मनाया वहीं घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ पारंपरिक रूप से ओलिया बनाया गया । शीतला अष्टमी पर्व पर प्रातः काल से ही नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं एवं युवा रंग खेलने में व्यस्त हो गए जो की दोपहर तक ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन के साथ थिरकते हुए एक दूसरे के रंग लगाकर मनाया । मौसम में गर्मी को देखते हुए इस बार विशेष रूप से रंगों के साथ गुलाल एवं पानी के साथ होली खेलने का आनंद लिया वहीं घरों में पारंपरिक रूप से तलनी एवं मीठा व नमकीन औलिया बनाया गया । महिलाओं ने प्रातः काल से ही शीतला माता की पूजा की दिन भर सभी ने ठंडा भोजन किया । महिलाओ ने एवं नव विवाहित दुल्हा - दुल्हनो ने भी इस बार रंगो की होली ढोल नगाड़ो की थाप व डीजे की धुन के साथ खेली । इस अवसर पर पुलिस प्रशासन दिनभर गॉव मे जगह जगह तैनात रहा ।

Similar News