भाविप शाखा-मांडल ने मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस

Update: 2026-02-14 18:00 GMT

भगवानपुरा  ( कैलाश शर्मा ) भारत विकास परिषद शाखा-मांडल ने आज भूतेश्वर महादेव मंदिर तालाब की पाल -मांडल पर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया ।मुख्य वक्ता सियाराम विजयवर्गीय ने बताया कि भारतीय संस्कृति के विशेष त्यौहार और संस्कार में माता-पिता का स्थान सर्वोच्च है।उन्होने श्रवण कुमार का उदाहरण देकर इनके महत्व को समझाया।

कार्यक्रम में संरक्षक सुरेश शर्मा, प्रांत कार्य कारिणी से आए पर्यवेक्षक कैलाश आचार्य की उपस्थिति से मंच शोभित हुआ। इससे पूर्व पारंपरिक खेल कृष्ण गोपाल सेन के सानिध्य में संपन्न हुए।साथ ही भारत विकास परिषद शाखा-मांडल के सत्र-2026-27के चुनाव हुए जिसमें पूर्व कार्य कारिणी को दायित्व दिया गया।जिसमें अध्यक्ष सुनील टेलर, सचिव रमेश चंद्र बलाई,वित्त सचिव निर्मल ईनाणी का सर्वे सम्मति से मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेश पाराशर ने किया।

इस आयोजन में सुरेश शर्मा,ओमप्रकाश बिड़ला,रमेश लढा, पवन मंडोवरा,विनोद सोनी ,प्रमोद ईनाणी,संजय भंडिया,जगदीश बैरवा, शंकर लाल बलाई,कृष्ण गोपाल ईनाणी, परेश तिवारी रामचंद्र शर्मा सहित पूरा परिषद परिवार उपस्थित रहा।मातृशक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही व मंजू सोनी को महिला प्रमुख मनोनीत किया।अंत में सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।

Tags:    

Similar News