मांडलगढ़ में गणगौर महोत्सव 21 को व एक शाम शहीदों के नाम 23 मार्च को

By :  vijay
Update: 2026-03-20 14:48 GMT

लाडपुरा (मुकेश माहेश्वरी)। नगरपालिका मंडल माण्डलगढ़ द्वारा विधायक गोपाल खण्डेलवाल के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 23 मार्च रात्रि 8 बजे शुभारंभ होगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिता सुराणा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में

राष्ट्रीय कवि मुरलीधर गौड़ राजस्थानी गीतकार बारा,राष्ट्रीय कवि अतुल ज्वाला हास्य कवि इंदौर मध्यप्रदेश,राष्ट्रीय कवि सिद्धार्थ देवल वीर रस उदयपुर,राष्ट्रीय कवि दीपक पारीक हास्य कवि भीलवाड़ा,राष्ट्रीय कवि मुकैश मौलवा, अग्निधर्मा कवि भोपाल,राष्ट्रीय कवि दिनेश बंटी पंचायती नोहरा फेम शाहपुरा,राष्ट्रीय कवयित्री कोमल नाजुक श्रृंगार रस रायबरेली उत्तरप्रदेश,राष्ट्रीय कवि भूपेंद्र राठौड़ वीर रस कवि कोटा,कवि विशाल ब्रहाभट्ट वीर रस माण्डलगढ़,कवि मुकेश महाकाल गीतकार,राष्ट्रीय कवि मनीष सुखवाल हास्य कवि मांडलगढ़ द्वारा कवि सम्मेलन में प्रस्तुतियां पेश की जायेगी। कवि सम्मेलन के आयोजन को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय डांगी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर,एडवोकेट जमना लाल सेन,अरविंद वैष्णव,पूर्व पार्षद नीलकमल पटवा,लादूलाल खटीक,मनोज आंचलिया सहित पुरी टीम आयोजन को सफल बनाने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

*21 मार्च को गणगौर महोत्सव*

पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिता सुराणा ने बताया कि आज 21 मार्च शाम को नगर के जालेश्वर तालाब परिसर में गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जायेगा एवं रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Similar News